फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर लगाकर होगी सिविल सेवा प्री के परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, ये गलती की तो होंगे बाहर

Tue, 15 May 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
UPSC IAS exam
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा दो जून को राजधानी के 81 केंद्रों पर होगी। इसमें 39,482 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। इससे मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स निष्क्रिय हो जाएंगे। यह जानकारी सिविल सेवा परीक्षा के प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
 
उन्होंने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर दो से चार जैमर लगवाने के लिए बेल कंपनी से अनुबंध किया गया है। परीक्षा के दौरान विशेष तौर पर शौचालयों को जैमर युक्त बनाया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को पहली बार ई-प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा होगा। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। छह उड़ाका दस्ते परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जांच-पड़ताल कर परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने का कार्य करेंगे। 

मोबाइल लेकर आने वाले परीक्षा से होंगे वंचित

गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से तत्काल वंचित करने की कार्रवाई भी संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के स्तर से होगी। 
विज्ञापन

हर केंद्र पर पुलिस के साथ तैनात रहेगी पीएसी

आईएएस प्री परीक्षा के प्रश्नपत्र राजकीय कोषागार के डबल लॉक में रखवाए गए हैं। इसे परीक्षा के एक घंटा पहले निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व पीएसी फोर्स की तैनाती सुनिश्चित बनाने के निर्देश एसएसपी को दिए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें