कैंटीन में परोसे गए खराब भोजन को लेकर स्लाइड्स गाइड्स ने जोरदार विरोध किया। स्रोत : वीडियोग्रैब
लखनऊ। वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रविवार से शुरू होने वाली सात दिवसीय 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी से ठीक एक दिन पहले ही कैंटीन में परोसे गए खराब भोजन को लेकर स्लाइड्स गाइड्स ने जोरदार विरोध किया। शनिवार को बड़ी संख्या में युवा कैंटीन के अंदर और बाहर इकट्ठा हुए। भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग करते हुए नारेबाजी की।
प्रतिभागियों का आरोप है कि रात का बासी खाना दोपहर में परोसा गया, जिससे कई प्रतिभागी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह का खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और बीमारियां फैलने का खतरा भी है। युवाओं ने कैंटीन चालक को तत्काल बदलने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।
शनिवार शाम आयोजन स्थल से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई युवा हाथों में थाली लिए नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इससे जंबूरी के लिए की गई व्यवस्थाओं पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
इस बीच भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश के सचिव आनंद सिंह ने कहा कि जंबूरी आयोजन में किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ है। सभी गतिविधियां शांतिपूर्वक चल रही हैं। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
कैंटीन में परोसे गए खराब भोजन को लेकर स्लाइड्स गाइड्स ने जोरदार विरोध किया। स्रोत : वीडियोग्रैब
कैंटीन में परोसे गए खराब भोजन को लेकर स्लाइड्स गाइड्स ने जोरदार विरोध किया। स्रोत : वीडियोग्रैब