जंबूरी आयोजन में गीले कचरे से बनी खाद के पैकेट के साथ अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव
लखनऊ। सात दिनों तक चले आयोजन राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान निकले गीले कचरे से 25 क्विंटल जैविक खाद तैयार हुई है। इसका उपयोग नगर निगम पार्कों में करेगा। रविवार को आयोजन स्थल पर विधिवत समापन कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को खाद के पैकेट सौंपे गए।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि जंबूरी को जीरो वेस्ट बनाने के लिए वहां पर बायो कंपोस्ट प्लांट लगाया गया था। सात दिन तक चले आयोजन में करीब 50 टन गीला कचरा निकला। इससे 2.50 टन खाद तैयार हुई है। खाद के पांच-पांच किलो के 500 पैकेट तैयार किए गए हैं। गीले कचरे के अलावा 1.40 प्लास्टिक बोतलें तथा 30 हजार से अधिक प्लास्टिक रैपर एकत्र किए। इस प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा।