फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नादरगंज तिराहे के पास दोपहर से शाम तक जाम

विज्ञापन
जाम।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड पुल का निर्माण कर रही कंपनी पीएनसी की लापरवाही से सरोजनीनगर में नादरगंज तिराहे के पास आए दिन जाम लग रहा है। रविवार को भी वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर दो बजे शुरू हुए जाम के हालात शाम तक नहीं सुधर सके। जाम लगने का मुख्य कारण सड़क का खराब होना है। पुल बना रही कंपनी ने एलिवेटेड पुल को नीचे उतारने के लिए कानपुर रोड की पटरी खोद दी है और उसमें मिट्टी डाल रही है। कंपनी ने इसके बगल सड़क चौड़ीकर वाहनों के निकलने के लिए रास्ता तो बनाया है, लेकिन उसे समतल नहीं किया और न ही डामर डाला है। इस वजह से वाहनों को धीरे-धीरे से निकलना पड़ता है। इस कारण यहां एक किलोमीटर तक जाम के हालात बन जाते हैं। हालांकि, जाम को लेकर मंडलायुक्त रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी दौरा कर चुके हैं, मगर कंपनी के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें