फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेयजल आपूर्ति सुधार और सीवर सफाई पर 80 करोड़ अधिक खर्च करेगा जलकल विभाग

विज्ञापन
नगर निगम सदन।
विज्ञापन
लखनऊ। नए वित्तीय वर्ष में जलकल विभाग पेयजल आपूर्ति और सीवर सफाई में सुधार पर बीते साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक पैसा खर्च करेगा। जलकल विभाग ने सदन में 487 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसे बिना चर्चा ही पास कर दिया गया। बीते साल के यह बजट 407 करोड़ रुपये था। बजट में कोई टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

बजट के तहत जलकल विभाग नए वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक करीब दोगुना बजट पेयजल को शोधित करने पर खर्च करेगा। पेयजल आपूर्ति को शोधित करने के लिए रसायनों की खरीद पर 22.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पेयजल लाइनों के विस्तार पर 13 करोड़, नलकूपों की रिबोरिंग पर 19 करोड़, सीवर लाइनों के लिए 4.50 करोड़, मैनहोल कवर लगाने के लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम सदन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें