लखनऊ। त्योहारी सीजन चल रहा है, मगर जल निगम के करीब 21 हजार कर्मचारियों को छह महीने से वेतन-पेंशन नहीं मिला है। वेतन-पेंशन व अन्य मांगों को लेकर बुधवार को जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्यालय पर अनशन किया।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता अजय पाल सिंह ने बताया कि जल निगम के कर्मचारियों को छह महीने से वेतन-पेंशन नहीं मिली है। वहीं, जल निगम ग्रामीण के कर्मचारियों को एक महीने से। मंहगाई भत्ता भी 40 प्रतिशत कम मिल रहा है। सातवां वेतनमान लागू नहीं है। 14 वर्ष से बोनस नहीं मिला है। कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा नहीं है और मृतक आश्रितों की नियुक्ति भी बंद है। इसके विरोध में बुधवार को जल निगम मुख्यालय पर अनशन किया गया।
जल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसके सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के विनय यादव व पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयराम ने जल निगम कर्मी आर्थिक रूप से टूट गए हैं। बीमारी में इलाज तक के लिए उनके पास पैसा नहीं है।