फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल निगम के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन-पेंशन के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों और पेंशनर्स ने लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल निगम (मुख्यालय) पर धरना-प्रदर्शन और प्रभातफेरी के साथ आंदोलन की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से वेतन और पेंशन का भुगतान सरकारी ट्रेजरी के माध्यम से करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मोर्चा के महासचिव एके सिंह ने बताया कि जल निगम को दो भागों (नगरीय व ग्रामीण) में बांटने से इसकी स्थिति बदतर हो गई है। पिछले तीन महीनों से वेतन व पेंशन न मिलने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इलाज के अभाव में पेंशनर दम तोड़ रहे हैं।
पदाधिकारियों ने शासकीय विभागों की तरह एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान लागू, जल निगम (नगरीय) में महंगाई भत्ता 262% करने और ग्रामीण विंग में इसे शासनादेश की मूल तिथि से देने मांग की। मृतक आश्रितों के लिए अनुकंपा नियुक्ति की बहाली और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू करने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें