फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी जल दिवाली, 51 लाख घरों में जलेंगे ढाई करोड़ दीये

Thu, 13 Oct 2022 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News : ‘हर घर नल’ योजना के तहत 20 अक्तूबर को प्रदेश भर में जल दिवाली मनाई जाएगी। इस योजना से कनेक्शन पाए सभी 51 लाख घरों में कम से कम पांच-पांच दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हर घर नल’ योजना के तहत 20 अक्तूबर को प्रदेश भर में जल दिवाली मनाई जाएगी। इस योजना से कनेक्शन पाए सभी 51 लाख घरों में कम से कम पांच-पांच दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में ‘हर घर नल’ योजना के तहत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर तक 51 लाख घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य है। अब तक 49,62,527 घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिन-जिन घरों को कनेक्शन मिलेंगे, वहां 20 अक्तूबर को जल दिवाली मनेगी।

कनेक्शन पाने वाले घरों में न्यूनतम पांच दीये जलाए जाएंगे। हालांकि 11 दीये तक जलाए जा सकते हैं। यही नहीं ओवर हेड टैंक आदि पर भी दिए जलेंगे। ऐसे में 20 अक्तूबर को ढाई करोड़ से अधिक दीये जलेंगे। 
विज्ञापन


यूपी में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का बनाया था रिकॉर्ड 
गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देकर यूपी ने रिकॉर्ड बनाया था। यूपी ने 1,07,774 कनेक्शन दिए थे जबकि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान आदि राज्य तो 10 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। उस दिन देश में कुल 1,34,968 नल कनेक्शन दिए गए थे। वहीं प्रदेश में बुलंदशहर 7,506 ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा देकर सबसे ऊपर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें