आदिनाथ भगवान की 21 फुट की प्रतिमा तैयार है।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की 21 फीट की पद्मासन (बैठने की मुद्रा) प्रतिमा स्थापित होगी। काकोरी स्थित जैन मंदिर में इसकी प्राण प्रतिष्ठा एक साल में होगी। हालांकि, प्रतिमा को देखने के लिए अभी से जमावड़ा लगने लगा है।