फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: विभिन्न पदों पर 19 व 20 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, बनाए जाएंगे 335 सेंटर

Thu, 10 Dec 2020 02:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 इस माह 19 और 20 दिसंबर को होने वाली जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिलों में 335 सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर कम से कम एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी मौजूद होगा। बुधवार को डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ये बातें बताई। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से परीक्षा की तैयारी को लेकर जानकारी मांगी और सुझाव व निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने परीक्षा मेें अभ्यर्थियों की चेकिंग के साथ-साथ उनके कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने की अनुमति होगी, पर विस्तार से बताया।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा, परीक्षा शनिवार और रविवार को है ऐसे में अभ्यर्थी पहले से आने लगेंगे। ऐसे में देखना होगा कि ट्रैफिक के कारण अभ्यर्थियों को अपने सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी न होने पाए। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ अमिताभ यश ने नकल विहीन परीक्षा के लिए कौन-कौन से मापदंड अपनाए जाएं, पर निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन स्तर से सचिव गृह तरुण गाबा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में सबसे अधिक सेंटर

परीक्षा दो पालियों में होगी। सबसे अधिक 72 सेंटर लखनऊ में बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 65, वाराणसी में 58 और कानपुर में 56 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं गोरखपुर में 35, आगरा में 30, बरेली में आठ, गाजियाबाद में पांच, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 3-3 सेंटर बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाने, सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखने, एक कक्ष में 24 से अधिक अभ्यर्थियों के न होने, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

चार साल बाद हो रही है परीक्षा
जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार की भर्ती 2016 में सपा शासनकाल में निकली थी। लेकिन उसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इसमें जेल वार्डर के 3638 पद, फायरमैन के 2085 पद और घुड़सवार पुलिस के 102 पद शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें