अधिकारियों व कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी
विभागीय जांच डीआईजी जेल कानपुर रेंज प्रदीप कुमार गुप्ता को दी गई थी। जांच में जेल अधीक्षक समेत ये सभी अफसर व कर्मचारी दोषी पाए गए। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन भेज दी है। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य हैं, शासन उस आधार पर दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करेगा। जेल अधीक्षक निलंबित भी किए जा सकते हैं।
ड्यूटी से नदारद थे जिम्मेदार
जांच में सामने आया कि हेड जेल वार्डर और दोनों वार्डर उस दौरान ड्यूटी से नदारद थे। जिसका फायदा उठाकर दोनों बंदी आसानी से बैरक से बाहर निकले। कंबल को जोड़कर रस्सी की तरह बनाया और आसनी से उसके सहारे दीवार पर चढ़े और बाहर निकल गए। जबकि कोहरा अधिक होने की वजह से इन बंदियों को काम पर नहीं ले जाना था इसके बावजूद बैरक खुली थी। इसलिए इन सभी को दोषी बनाया गया है।