फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे से अपराधी चला रहे गैंग, अफसरों के मोबाइल का हो रहा इस्तेमाल

Thu, 01 Feb 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात अपराधी अब अफसरों के फोन से ही अपना गैंग चला रहे हैं। ऐसे कई जेल अफसरों के बारे में शासन के आला अधिकारियों को सूचनाएं मिली हैं।

विज्ञापन


कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी व प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने ऐसे अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी दी है। वे बुधवार को यहां डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में जेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

राज्यमंत्री ने जेल में चल रहे निर्माण कार्य व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधिकारियों से बंदियों-कैदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने व मुलाकात के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों की कमी, समस्याओं और पदोन्नति के मुद्दे पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि जैमर के बावजूद जेल में बंद अपराधियों के मोबाइल इस्तेमाल करने की खबरें लगातार मिल रही हैं। पता चला है कि कुछ जेल अधिकारी ही अपराधियों को मोबाइल फोन उपलब्ध करा रहे हैं या फिर अपने मोबाइल फोन से ही अपराधियों की उनके गैंग के लोगों से बातचीत करा रहे हैं।

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कैदियों या बंदियों के पास यदि मोबाइल फोन मिले तो जेल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और जैमर से लैस होंगी जेलें

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि सभी जेलों में जैमर, मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 22 संवेदनशील जेलों में जैमर लगवाए जा रहे हैं। 25 जेलों की पाकशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने झांसी, अंबेडकरनगर व श्रावस्ती में जेल का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जेलें नहीं हैं, वहां जमीन का अधिग्रहण जल्द कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें