फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमोहन यादव यूपी के नए डीजीपी, लिया चार्ज

Tue, 30 Jun 2015 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जगमोहन यादव यूपी के नए डीजीपी बनाए गए हैं। उन्होंने डीजीपी कार्यालय पहुंचकर आज शाम पद का चार्ज संभाला।
विज्ञापन


1983 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन यादव ने मंगलवार की शाम नए पुलिस महानिदेशक के रूप में काम संभाल लिया है। अखिलेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा ने मंगलवार की शाम को नए डीजीपी की नियुक्ति का ऐलान किया।

इससे पहले दिन में अरविन्द कुमार जैन के  डीजीपी पद से रिटायरमेंट की औपचारिकता पूरी की गई। देर शाम पुलिस मुख्यालय में नए डीजीपी यादव ने अपना काम संभाल लिया। यादव सपा सरकार में सातवें डीजीपी के रूप में अपना काम शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


जगमोहन यादव अभी तक महानिदेशक, सीबीसीआईडी के पद पर तैनात थे। डीजीपी बनाए जाने के आदेश जारी होने के बाद जगमोहन सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पांच कालिदास मार्ग पहुंचे।

करीब पौन घंटे की मुलाकात के बाद वे सीधे डीजीपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने चार्ज संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।

पुलिस का मनोबल बढ़ाने के साथ ही पुलिस की गिरती साख को भी ऊंचा उठाना है। डीजीपी यादव का कार्यकाल इस साल के दिसबंर तक ही है। प्रदेश सरकार ने करीब आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को पीछे छोड़ते हुए जगमोहन को डीजीपी की कुर्सी पर बैठा दिया।

इनसे वरिष्ठ अफसरों में रंजन द्विवेदी (1979), सुलखान सिंह (1980), वीके गुप्ता (1982), प्रवीण सिंह (1982), डॉ. सूर्य कुमार (1982) व गोपाल गुप्ता (1983) अभी डीजीपी बनने की प्रतीक्षा देख रहे हैं।
विज्ञापन


जगमोहन यादव इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, अपर पुलिस महानिदेशक कारागार, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था जैसे पदों पर रह चुके हैं। वे कानपुर, इलाहबाद, सहारनपुर जैसे आधा दर्जन जिलों में पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें