फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य सुनाएंगे राम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक से नौ जून तक भव्य राम कथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को उत्सव समिति ने सीतापुर रोड स्थित होटल में बैठक की। संरक्षक डॉ. नीरज बोरा बताया कि पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कथा सुनाएंगे। वह श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन एवं मंदिर निर्माण के आध्यात्मिक, वैचारिक स्तंभों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संतों में से हैं। श्रद्धालुओं के लिए सेवा अस्पताल परिसर में 30 हजार वर्गफीट का पंडाल तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नौ दिन तक रोजाना शाम पांच से रात आठ बजे तक कथा होगी। आयोजन स्थल पर भजन, आरती व प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। बैठक में आयोजन की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसमें भारत भूषण गुप्ता, राकेश पांडेय, रवि तिवारी, गिरजाशंकर अग्रवाल, पंकज बोरा, रूपेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पंकज मिश्र, श्याम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें