फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे: जफरयाब जिलानी

Wed, 30 Sep 2020 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जफरयाब जिलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या के रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी करने वाले बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने ढांचा विध्वंस पर सीबीआई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फैसले के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमान इस केस के विक्टिम हैं। मुस्लिम पक्ष की तरफ से हम लोगों ने अदालत में अप्लीकेशन दी थी। अयोध्या के कुछ गवाहों की तरफ से भी कोर्ट में अप्लीकेशन दी गई थी। ये ऐसे लोग थे जिनके घर जलाए गए थे। हालांकि, अप्लीकेशन खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि हाईकोर्ट में याचिका कौन दाखिल करेगा? जिलानी ने कहा कि इन सब पहलुओं पर बाद में चर्चा की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें