फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शहर व स्मार्ट खेती के लिए युवाओं को तैयार करेगा आईटीआई, दो नए ट्रेड होंगे शुरू

Mon, 04 Nov 2019 03:18 AM IST
देव कश्यप सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उद्योग-धंधों के साथ ही अब स्मार्ट शहर के निर्माण तथा स्मार्ट खेती के लिए भी युवाओं को तैयार करेगा। प्रशिक्षण महानिदेशालय के निर्देश पर आईटीआई में इन पर आधारित दो पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। सिलेबस तैयार करने का काम चल रहा है। सर्विस और कृषि क्षेत्र में बढ़ती हुई संभावनाओं को देखते हुए ये दोनों पाठ्यक्रम डिजाइन किए गए हैं।

विज्ञापन


युवाओं को वोकेशनल कोर्सेज के माध्यम से नौकरी के योग्य बनाने तथा उद्यम स्थापित करने के लिए आईटीआई कई पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। प्रदेश में उद्योगों की संख्या कम होने की वजह से कृषि और सेवा क्षेत्रों की ओर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी के तहत स्मार्ट कृषि और स्मार्ट सिटी पर आधारित कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये पाठ्यक्रम अगले सत्र से शुरू हो जाएंगे।

ड्रोन आधारित कृषि की भी होगी पढ़ाई

आईटीआई के संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का पूरा सिलेबस अभी नहीं आया है, लेकिन खेती को आधुनिक बनाने की योजना के तहत कई चीजें इसमें शामिल की जा रही हैं। इनमें ड्रोन आधारित कृषि भी एक हिस्सा है। इसमें ड्रोन के माध्यम से फसल की निगरानी, देखरेख, कीटनाशक व उर्वरक का छिड़काव भी शामिल होगा। इसी तरह स्मार्ट सिटी का क्षेत्र भी बहुत व्यापक है। इसलिए आईटीआई में स्मार्ट सिटी के विभिन्न हिस्सों पर आधारित पाठ्यक्रम का संचालन करने की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें