फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजल, पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे आईटीआई के विद्यार्थी

Tue, 03 Jun 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे आईटीआई के विद्यार्थी
विज्ञापन
लखनऊ। हाईस्कूल व आईटीआई पास विद्यार्थी डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे। गुजरात की सुजुकी कंपनी इसके लिए 24 हजार रुपये प्रति महीना वेतन देगी। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच जून को प्रस्तावित रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि सुजुकी कंपनी गुजरात प्लांट के लिए ट्रेनी के करीब 200 पदों पर चयन करेगी। इसके लिए परिसर में पांच जून को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। जो विद्यार्थी 10वीं, 12वीं के साथ आईटीआई के अलग-अलग कोर्स से प्रशिक्षण ले चुके हैं। वे अपने दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले सुजुकी कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है। कंपनी में चयन होने पर 18 से 24 हजार महीने का वेतन, दोपहर का खाना, ड्रेस, मेडिकल सुविधा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें