फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई के विद्यार्थी बोले, बेहतर प्रशिक्षण के लिए अपडेट हो पाठ्यक्रम, आधुनिक हों कार्यशाला की मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आधुनिकता के दौरान में तेजी के साथ तकनीक अपडेट हो रही है, लेकिन राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपकरण पुराने हैं। उन्हीं के जरिये विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि जरूरी है कि आज की मांग के आधार पर आईटीआई के पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला और वर्कशॉप की मशीनों को अपडेट किया जाए। अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित संवाद में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने यह बात कही। उन्होंने केंद्रीय प्रशिक्षण महानिदेशालय से बदलाव की मांग भी की है।
विज्ञापन


संवाद में अलीगंज स्थित राजकीय महिला आईटीआई, अलीगंज राजकीय आईटीआई और चारबाग राजकीय आईटीआई के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने कहा कि बीते कुछ सालों में तकनीक में बड़ी तेजी के साथ बदलाव हो रहे हैं। यहां रोबोटिक्स, सोलर पैनल, ड्रोन व अन्य तकनीक की मांग बढ़ी है, लेकिन राजकीय आईटीआई में आज भी इसे नियमित रूप से नहीं पढ़ाया जा रहा है। यही नहीं जब भी कोई कंपनी रोजगार के लिए आती है वह नई तरह की तकनीक पर प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों की मांग करती है। समसामयिक तकनीक का प्रशिक्षण न मिलने पर रोजगार में रुकावट होती है।

इनकी रही प्रतिभागिता
चारबाग राजकीय आईटीआई से अमर कुमार, अनुराग यादव, आकाश गौतम व दीपाली, अलीगंज राजकीय महिला आईटीआई से मांशी, सेजल, वैशाली, निधी व सृष्टि, अलीगंज राजकीय आईटीआई से सनीष, अखिलेश कुमार गौतम, कमल कनौजिया व भूपेंद्र यादव शामिल हुए। सहयोगी के रूप में अलीगंज राजकीय महिला आईटीआई से शिक्षक विकास सैनी व मंयक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने दिए ये सुझाव

कोर्स के साथ ही तकनीक से जुड़े नए विषयों के बारे में जानकारी दी जाए। राजकीय आईटीआई की मशीनें बदली जाएं। कंपनी की मांग के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाए। समय- समय कार्यशाला हो। अखबार में कोर्स के अलावा स्कॉलरशिप व अन्य विषयों की भी रिपोर्टिंग हो। विद्यार्थियों ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सरहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें