फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई पास छात्राओं को हीरो कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका

Wed, 04 Jun 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईटीआई पास छात्राओं को हीरो कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बृहस्पतिवार को छात्राओं के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रमुख रूप से हीरो कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक निर्माण के लिए आईटीआई पास युवतियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि राजस्थान स्थित हीरो प्लांट के लिए 100 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें केवल वही छात्राएं शामिल हो सकेंगी जिन्होंने आईटीआई के किसी भी ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। चयनित प्रतिभागियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन, पीएफ, ड्रेस, दोपहर का भोजन और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मेले में हीरो कंपनी सहित कुल छह कंपनियां भाग लेंगी। इनमें सुजलान, पंकज लिमिटेड, सावा स्मार्ट मीटर जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों में कुल 500 पदों पर युवक और युवतियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 27,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें