लविवि : स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म जारी
लखनऊ। एनईपी के तहत स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने आवेदन फॉर्म मंगलवार को जारी कर दिया है। छात्रों को अपना फॉर्म भरने के लिए विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर एडमिशन पेज पर क्लिक करना होगा। जिन छात्रों के सत्र 2024-25 में स्नातक की परीक्षाओं में पहले सेमेस्टर से चौथे सेमेस्टर तक कुल 7.5 या इससे अधिक सीजीपीए अंक हैं वे अभ्यर्थी स्नातक चौथे वर्ष के सातवें सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन आवेदन अपने विषय में कर दें। इसकी अंतिम तारीख 25 जुलाई है।