फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Admission 2026: छात्रों को मिला एक और मौका, अब बदल सकेंगे कॉलेज और ट्रेड; जानें कब तक खुला रहेगा पोर्टल

Fri, 07 Aug 2026 03:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में आईटीआई प्रवेश में अभ्यर्थियों को संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका दिया गया है। 9 से 12 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस तारीख के बीच में डिटेल बदल सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Admission 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में संस्थान और ट्रेड के विकल्प बदलने / बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया है कि  राज्य में आईटीआई में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से जारी है। डीजीटी भारत सरकार से प्राप्त डायनमिक सीट मैट्रिक्स के आधार पर पोर्टल पर सीटें प्रदर्शित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ संस्थानों द्वारा पूर्व में मैप किए गए एनसीवीटी व्यवसायों की यूनिटों/सीटों को अनमैप किए जाने के कारण उन्हें एससीवीटी पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया है, जिससे एससीवीटी पाठ्यक्रमों की सीटों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं संस्थानों द्वारा छूटी हुई मैपिंग को पूरा करने से एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में भी सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


अद्यतन सीट मैट्रिक्स के अनुसार सभी ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर पोर्टल www.scvtup.in पर 09 से 12 अगस्त तक अपने मनपसंद संस्थान और व्यवसाय के विकल्प को बदल सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं।

विभाग द्वारा आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि छात्रों को उनके पसंदीदा ट्रेड व संस्थान में प्रवेश का अधिकतम अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें