आईटीआई: दूसरे चरण में 439 को मिला प्रवेश
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दूसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कुल 1364 सीटों पर प्रवेश होने हैं। दूसरे चरण की प्रक्रिया तक 439 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, 722 सीटों पर प्रवेश होने बाकी हैं। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।