फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेरा मर जाना ही ठीक होगा, मम्मी-पापा सॉरी...

Wed, 01 Nov 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रेमी ने पहले शादी करने का वादा किया। अब किसी और से शादी कर रहा है। इसलिए मेरा मर जाना ही ठीक होगा, मम्मी-पापा सॉरी ! आप समझ लेना मेरे तीन बेटे ही थे, बेटी नहीं थी...। कुछ इस तरह का डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर मोहनलालगंज इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मोहनलालगंज इलाके के एक किसान की 24 वर्षीय बेटी एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को युवती घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सभी लोग खेत गए थे। दोपहर में करवाचौथ की त्योहारी लेकर पहुंचे युवती के मामा ने दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फोन पर उनसे जानकारी पाकर पिता समेत परिवार के अन्य लोग खेत से लौटे और युवती को आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल फोन के कवर में रखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने प्रेमी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि प्रेमी ने पहले उससे शादी का वादा किया और नजदीकी बनाई। फिर शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने छात्रा का सुसाइड नोट व मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें