फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ने दिया आदेश, आसान नहीं होगा भाजपा में आना

Thu, 08 Jan 2015 01:06 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब भाजपा का हर नेता दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करा पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस सिलसिले में क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बहराइच में सपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के पार्टी में शामिल होने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से कहा है कि दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए जिलों में कोई कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। पूरा ध्यान सदस्यता अभियान पर ही दिया जाए।

दूसरे दलों का जाना-पहचाना या कोई विवादित चेहरा अगर पार्टी के किसी व्यक्ति से संपर्क करके सदस्य बनना चाहता है तो भी प्रदेश इकाई की जानकारी के बिना उसके बारे में कोई फैसला न किया जाए। ऐसे लोगों के बारे में प्रदेश स्तर से ही फैसला होगा।
विज्ञापन


दरअसल, बहराइच के सपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को लेकर कई विवाद सार्वजनिक हो चुके हैं। वह जेल भी हो आए हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं को बुलाकर बताया कि वह पार्टी के ऑनलाइन सदस्य बन गए हैं।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी ने उन्हें पार्टी में लेने से इन्कार किया था। माना जाता है कि ऐसे विवादों पर रोक के लिए ही वाजपेयी ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें