फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह से शाम हुई, नहीं मिली गैस

विज्ञापन
बीकेटी में सिलिंडर भरवाने जाते लोग।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लोगों का पसीना छूट रहा है। महीपतपुर, हाजीपुर, रुदही गांव के संदीप, रोहित, लाखन, वीरेंद्र और प्रदीप ने बताया कि सुबह 9 बजे से 200 मीटर लंबी लाइन में लगे रहे, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया गया है कि गैस मिलेगी। चंंद्रिका देवी रोड स्थित हाजीपुर गांव के पास गैस एजेंसी के वितरण वाहन पर कुछ लोगों को सिलिंडर मिला, इस पर बहसबाजी भी हुई। 100 से ज्यादा उपभोक्ता खाली हाथ रहे। उधर, मामपुर गांव के पास खेल मैदान पर लगभग 300 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। गैस एजेंसी के वाहन के सामने सुबह से खड़े रहे। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ लाइन में लगी थीं। परेशान लोगों ने हंगामे की बात कहते हुए पुलिस बुला ली। शोभित, अनुज, सुरेंद्र आदि ने बताया कि बाइक वाले दो-दो सिलिंडर ले गए। हम लोग धूप में खड़े रहे। मामले में एआरओ परवेज अख्तर ने बताया कि कोई भी जानकारी सिर्फ डीएसओ ही देंगे। (संवाद)

बीकेटी में सिलिंडर भरवाने जाते लोग।

बीकेटी में सिलिंडर भरवाने जाते लोग।

बीकेटी में सिलिंडर भरवाने जाते लोग।

बीकेटी में सिलिंडर भरवाने जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें