फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के ठेकेदार के लखनऊ के घर से मिले 40 लाख, आयकर की टीम ने मारा छापा

Sat, 05 Feb 2022 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोंडा जिले के एक बड़े ठेकेदार राकेश पांडेय के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
राकेश पांडेय के लखनऊ स्थित घर में छापेमारी की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने शनिवार को गोंडा के बड़े ठेकेदार राकेश पांडेय के चार ठिकानों पर छापा मारा। इसमें गोंडा, लखनऊ स्थित तीन आवास और एक मिक्सिंग प्लांट शामिल है। इस दौरान लखनऊ वाले घर से 40 लाख रुपये मिले हैं। अलग-अलग टीमों ने इन जगहोें पर दस्तावेज भी खंगाले।

विज्ञापन


आयकर विभाग (जांच) इकाई के डिप्टी कमिश्नर भरत अवस्थी के नेतृत्व में ठेकेदार के लखनऊ के लक्ष्मणपुरी स्थित आवास पर दोपहर 12 बजे यह छापा पड़ा। वहीं, गोंडा में बेलसर ब्लॉक के देवरदा गांव के आवास एवं मिक्सिंग प्लांट व सिविल लाइंस स्थित आवास पर देर रात तक जांच चलती रही। अफसरों के हाथ कारोबारी दस्तावेज लगे हैं।

सूत्रों से पता चला कि राकेश पांडेय की आलोक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो सड़क एवं पुल बनाने से लेकर अन्य काम करती है। राकेश ठेकेदारी सहित अन्य कार्य लखनऊ स्थित आवास से ही करते हैं। सूत्र ने बताया कि पहले पड़े आयकर छापे में राकेश पांडेय का कनेक्शन मिला है, जिससे अचानक टीम कार्रवाई करने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें