फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश फिर खिली चटकीली धूप

Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था बदहाल, लोग बेचैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे चली तेज हवा के साथ बीस मिनट तक हल्की बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि सुबह चटकीली धूप खिलने से उमस बढ़ गई। बारिश के कारण भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित हुई विद्युत व्यवस्था दोपहर तक बहाल हो पाई। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। इस बीच किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि यह ज्यादा देर तक नहीं रही। सुबह खिली चटकीली धूप से उमस बढ़ गई। ऐसे में हर कोई राहत तलाशता नजर आया। हवा की गति धीमी होने व चिलचिलाती धूप से बाजार में रौनक नहीं दिखी। बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को जेठ की तपन का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन



नगर सहित गांवों में बाधित रही विद्युत आपूर्ति

जिले में बृहस्पतिवार चली तेज हवा के साथ भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे दोपहर तक बहाल कराया जा सका। ऐसे में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक पेयजल की समस्या भी रही। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




शुरू हुई खेती-किसानी

जिले में अपेक्षित बारिश न होने के कारण जहां धान की नर्सरी डालने का काम बाधित था। वहीं असिंचित सिरसिया क्षेत्र के किसान खाली पड़े खेत की जोताई भी नहीं कर पा रहे थे। विगत दिनों हुई बारिश के बाद खेत में नमी न होने से किसान परेशान थे। बृहस्पतिवार हुई बारिश के बाद जहां किसानों ने खेतों की जोताई शुरू कर दी। वहीं तमाम किसानों ने धान की नर्सरी डालने का काम भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें