लखनऊ। बीबीएयू में बुधवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने अलग-अलग विभागों से शिक्षा लेकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवा दे रहे पूर्व छात्रों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय से जुड़े रहें और शोध, प्लेसमेंट, नवाचार, कॅरिअर काउंसिलिंग, सेमिनार, कार्यशालाओं व अन्य अकादमिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहें। यह भी कहा कि नए विद्यार्थियों के लिए पुराने छात्रों का सहयोग जरूरी है। अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा, प्रो. डी.आर. मोदी, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. शिल्पी वर्मा मौजूद रहे।