फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्य मंत्री असीम अरुण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी व​ अन्य चिकित्स
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य मंत्री असीम अरुण ने रविवार को इंडियन स्पीच लैंग्वेज एंड हियरिंग एसोसिएशन (इशा) द्वारा आयोजित श्रवण विशेषज्ञ एवं वाक् भाषा रोग विशेषज्ञ निजी चिकित्सक सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी हैं, जिसमें इन विशेषज्ञों की अहम भूमिका है। व्यक्तित्व विकास के लिए संवाद क्षमता अत्यंत आवश्यक है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने सामाजिक विकास में संवाद का महत्व बताया। उन्होंने बोलने या सुनने में समस्या वाले लोगों के लिए विशेषज्ञों की भूमिका को महत्वपूर्ण कहा। अवस्थी ने भारतीय पुनर्वास परिषद से पंजीकृत विशेषज्ञों की रिपोर्ट को प्रशासन और चिकित्सक द्वारा मान्यता देने पर जोर दिया। डॉ. एसपी गोस्वामी ने इस सम्मेलन को निजी चिकित्सकों को सशक्त बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें