अपराध के खिलाफ चुप न रहें, आवाज जरूर उठाएं। सही समय पर शिकायत करना जरूरी। इंटरनेट पर अच्छा और बुरा, दोनों तरह का कंटेंट मौजूद है। अच्छी चीजों का इस्तेमाल कर हम सकारात्मक बन सकते हैं और बेहतर भविष्य बना सकते हैं। साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत करें। महिलाओं के लिए 1090 सबसे बड़ा हथियार है, जो 24 घंटे काम करता है।
सवाल-जवाब
सवाल : अगर घरवाले शिकायत पर कुछ न करें तो क्या करना चाहिए?
जवाब : बिना किसी की मदद लिए भी घर बैठे 1090, सीएम पोर्टल या यूपी पुलिस के एक्स हैंडल पर शिकायत की जा सकती है।
सवाल : अगर पुलिस वाले मदद न करें तो क्या करना होगा?
जवाब : अगर कोई पुलिसकर्मी शिकायत को अनसुना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। शिकायत करने के कई रास्ते हैं।
सवाल : सिपाही की नौकरी करते हुए किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जवाब : बिल्कुल। सिपाही की नौकरी करते हुए भी दूसरी नौकरियों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। बस, विभाग को पहले से ही जानकारी देनी होगी।
सवाल : इंटर की छात्राओं प्रियांशी, काव्या और निधि ने पूछा कि अगर रास्ते में कोई परेशान करे तो क्या करना चाहिए?
जवाब : ऐसी स्थिति में शोर मचाना ही काफी है। रास्ते में जो भी पुलिसकर्मी नजर आए, उससे मदद मांगें।
चित्र परिचय :
विकासनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट और विकासनगर के एसओ आलोक सिंह मौजूद रहे। कॉलेज की ओर से प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा और अन्य स्टाफ भी शामिल हुआ।
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं