डॉ. सतप्रीत सिंह
लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग के केंद्रीय सिंह सभा में सोमवार को शिक्षाविद डॉ. सतप्रीत सिंह का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सतप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक डिग्री से आगे निकालकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता से जुड़ना जरूरी है। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में सिर्फ डिग्रियां काफी नहीं हैं। गुरुद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह और महासचिव सरदार रतपाल सिंह गोल्डी ने कहा कि गुरुद्वारा परिसर में बन रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर में भी डॉ. सतप्रीत सिंह की विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव सुरिंदर पाल सिंह बक्शी, राजेंद्र सिंह, हरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।