फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा की हत्या में आईटी कंपनी का अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छात्रा को फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद वह जेल भेजा गया। आरोपी एक आईटी कंपनी में अधिकारी है। नामजद दूसरे आरोपी की भूमिका पुलिस जांच रही है। अगर उसके खिलाफ सुबूत मिले तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मूल रूप से सीतापुर निवासी 24 वर्षीय छात्रा राजधानी में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीते रविवार को उसका दोस्त शुभम राय पार्टी की बात कहकर सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट में अपने दोस्त समीर सिंह के फ्लैट नंबर 903 में ले गया था। देर रात फ्लैट की बालकनी से गिरकर छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा की मां ने आरोप लगाया था कि शुभम व समीर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे बालकनी से फेंक दिया था।
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि शुभम की गिरफ्तारी कर ली गई है। समीर के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी शुभम एक आईटी कंपनी में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में शुभम बोला था कि बालकनी में छात्रा अकेली टहलते हुए फोन पर बात कर रही थी। वह भीतर कमरे में था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फ्लैट में छात्रा के अलावा शुभम, समीर व दो अन्य युवतियां थीं। युवतियों ने पुलिस को बयान में बताया कि बालकनी में छात्रा के साथ शुभम भी था। वहां पर क्या हुआ? ये नहीं पता लेकिन शुभम आकर बोला था कि छात्रा नीचे गिर गई है। इस तरह युवतियों के बयान से शुभम का झूठ बेनकाब हुआ है।
घटना रात करीब 12 बजे की है। जिसके बाद फ्लैट में मौजूद अन्य सभी लोग खून से लथपथ छात्रा को लेकर मेदांता गए। वहां जब उसे मृत घोषित कर दिया तब रात करीब सवा एक बजे पुलिस को जानकारी दी। इस बीच ये सभी खुद को बचाने के प्रयास में जुटे थे। इससे भी इनकी मंशा पर शक पुख्ता हुआ।
आरोपी व मृतका का मोबाइल पुलिस के पास है। व्हाट्सएप चैट खंगालने पर पता चला कि दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। इस चैट को पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक कोई फुटेज नहीं मिल सकी है। घटना के समय फ्लैट में मौजूद सभी लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें