फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफा व्यवसायी के साथ लूट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात को अनजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से लूटा गया जेवर और असलहा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सलोन वंदना सिंह ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के धरई चौराहा निवासी शंकरलाल सोनी के साथ 15 जनवरी को लूट की घटना हुई थी। घटना मेंं शामिल नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे शिवगुलान मजरे बिरनावां गांव निवासी हरिशंकर सोनी और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोरा मवई निवासी नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से 10 जोड़ी चांदी के पायल, 16 जोड़ी बिछिया, तमंचा के साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है।
श्रीराम शोभायात्रा में विवाद करने में छह और आरोपी बंदी
रायबरेली। बेलाखारा गांव में श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान विवाद करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छह और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि बेलाखारा गांव निवासी मो. शकील, मो. अफसर, मुमताज, प्यार मोहम्मद उर्फ लाला अंडे वाला, जब्बार और रेशमा बानो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

22 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकालने के दौरान आरोपियों ने विवाद किया था। प्रकरण में शामिल आरोपी इमरान, फुरकान और बिताना को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें