लखनऊ। राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए लगाए उपभोक्ता शिविरों में सबसे अधिक शिकायतें अधिक बिल आने और मीटर में बिना अनुमति के लोड बढ़ाए जाने की शिकायते आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना अनुमति के मीटर का लोड बढ़ा दिया जाता और फिर बिजली का बिल अधिक आने लगता है। शिकायत दर्ज कराने भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है।
वृंदावन सेक्टर-नौ सब स्टेशन पर लगे उपभोक्ता शिविर में काफी संख्या में लोगों ने समस्याएं दर्ज कराईं। उपभोक्ता राजीव ने बताया कि करीब तीन माह पहले उनके यहां बिजली लोड बढ़ा दिया गया, इसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। अब बिल भी गलत आ रहा है।
शिविर में फरियाद लेकर पहुंचें उपभोक्ता राजेश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के पहले प्रीपेड मीटर लगाया जब विरोध किया गया तो स्मार्ट मीटर लगा दिया, लेकिन अभी तक फीडिंग नहीं हुई। जेई आलोक प्रजापति ने बताया कि जो समस्याएं बताई गईं हैं, उनका समाधान किया जाएगा।