शुल्क भरपाई योजना में सही पाठ्यक्रम भरने पर भी वेबसाइट पर इसे गलत बताया जा रहा है। दरअसल विभाग के स्तर पर गलत पाठ्यक्रम भर दिया गया है, जिससे यह दिक्कत पैदा हुई है। अब इस खामी को ठीक कराने के लिए छात्र विभागीय अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी (ऑनर्स) के छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत दाखिला लिया है। ऑनलाइन आवेदन में भी उन्होंने इसका जिक्र किया है।
चूंकि मास्टर डाटा में यह ‘रेगुलर कोर्स’ दिखाया गया है, इसलिए सॉफ्टवेयर उनके कोर्स को ‘मिसमैच’ बता रहा है।
इसका मतलब है कि खामी न सुधारे जाने पर उन्हें छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।