फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान संघर्ष: लखनऊ की 12 महिलाओं समेत 18 लोग ईरान में फंसे, इन शहरों के लोग हैं शामिल

Wed, 18 Jun 2025 09:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Israel-Iran conflict: इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच लखनऊ की 12 महिलाओं सहित यूपी के 18 लोग ईरान में फंस गए हैं। उनको वापस लाने की कोशिशें हो रही हैं। 
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जियारत पर 28 लोगों के ग्रुप में ईरान गए लोगों में लखनऊ की 12 महिलाओं समेत 18 लोग फंसे हुए हैं। सभी के परिजन खासे चिंतित हैं। शहर के मेहंदी टूर एण्ड ट्रैवल के मैनेजर अकील जाफर रिजवी ने बताया कि उनके ट्रैवल से 27 मई को 28 जायरीन का एक ग्रुप जियारत के लिए बनारस के मौलाना सैयद नदीम असगर रिजवी के नेतृत्व में लखनऊ से इराक रवाना हुआ था। इराक के कर्बला आदि से जियारत करते हुए यह ग्रुप नौ जून को ईरान पहुंचा। 18 जून को तेहरान से दिल्ली वापस आना था, लेकिन युद्ध के चलते सभी कुम शहर में सभी फंस गए हैं। इनमें लखनऊ के 18 लोगों के अलावा प्रयागराज, वाराणसी और फैजाबाद के जायरीन भी शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्रुप में शामिल लखनऊ के लोग
रियाजुल हसन, फातिमा मरियम, हाशमी बानो रिजवी, रईस बानो रिजवी, नाजनीन बानो रिजवी, कनीज, खुशनूद, तासकीन हैदर, फरजाना मिर्जा, रूही बेगम, फरहा, हुमा फातिमा, अजहर अब्बास मुसवी, रजिया अजमत, आशिफ सैयद हसन, समन यूसुफ, शहाना रिजवी, सामिया यूसुफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें