फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकियों ने कबूला, ISIS के लिए करते हैं काम

Sun, 24 Jan 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों उत्तराखंड के रुड़की से इस संगठन के अखलाक समेत तीन सदस्यों और हैदराबाद से नफीस नाम के युवक की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आई जानकारी के बाद इन दोनों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


एनआईए ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि लखनऊ में अगस्त 2015 में संगठन के आठ लोगों की बैठक हुई थी। इसे रिजवान और अलीम ने ही आयोजित किया था। इस बैठक में रूड़की में गिरफ्तार अखलाक व उसके दो साथी और हैदराबाद में गिरफ्तार नफीस के अलावा दो और लोग शामिल थे।

ये दोनों भी यूपी के थे। इनके नामों को गोपनीय रखा जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि इन दोनों की तलाश हो रही है।

अलीम ने अखलाक को दिए थे 50 हजार

इस बैठक के बाद ही अलीम ने रिजवान के सहयोग से अखलाक को 50 हजार रुपये मुहैया कराए थे। इन रुपयों से विस्फोटक खरीदा जाना था। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में हुई बैठक में तय किया गया था कि अखलाक विस्फोटकों की खरीद करेगा।

इसका इस्तेमाल संगठन के ओहदेदारों के निर्देश पर भविष्य में होने वाली वारदातों में किया जाना था। अभी यह तय नहीं हुआ था कि घटना को कहां अंजाम दिया जाए।

डीजीपी ने दिए जांच अभियान के निर्देश
डीजीपी जावीद अहमद ने शनिवार को सूबे के सभी जोन के आईजी, रेंज के डीआईजी व जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे सघन तलाशी अभियान शुरू करा दें। अभियान 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस तक चलाया जाना है।

रेलवे पुलिस के अधिकारियों को भी बड़े स्टेशनों पर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा स्टेट इंटेलीजेंस को भी चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर जांच कराने के निर्देश

यूपी में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपनी जड़ें जमानी शुरू कर दी हैं। संगठन के दो आतंकियों की गिरफ्तारी से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

इसके दो और आतंकियों के प्रदेश में सक्रिय होने की सूचना पर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उनकी तलाश के लिए एटीएस और एनआईए के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है।

इसके अलावा सूबे में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एटीएस व एनआईए ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले के पडरौना में लेखपाल निजामुद्दीन के बेटे रिजवान उर्फ खालिद और लखनऊ में इंदिरानगर से मोहम्मद अलीम नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इन्होंने आतंकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य होने की बात स्वीकार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें