फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हमलों को अंजाम देने को फंड जुटा रहा था आईएस आतंकी हारिश, लैपटॉप और मोबाइल से खुले दहला देने वाले राज

Wed, 25 Mar 2026 09:32 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आईएस आतंकी हारिश हमलों को अंजाम देने के लिए फंड जुटा रहा था। उसके लैपटॉप और मोबाइल से दहला देने वाले राज खुले। एटीएस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। आतंकी ने ग्रुप के सदस्यों के बारे में कई राज उगले हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आतंकी हारिश अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश आतंकी हमले अंजाम देने के लिए फंडिंग जुटा रहा था। उसके बैंक खाते में बीते कुछ महीनों के दौरान संदिग्ध खातों से रकम भेजी गई थी। उसे रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को जब एटीएस के अधिकारियों ने इस बाबत पूछताछ की तो उसने चुप्पी साध ली। 

विज्ञापन


हारिश लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन अधिकारियों ने जब उसके लैपटॉप और मोबाइल से मिले डाटा के बारे में सवाल पूछे तो उसने आईएस के हैंडलर के संपर्क में होने की बात कबूल ली।

हारिश की गतिविधियां संदिग्ध थीं

बता दें कि, एटीएस ने हारिश को आज सुबह लखनऊ जेल से अपनी अभिरक्षा में लेने के बाद गहन पूछताछ की। इससे पहले एटीएस ने हारिश के साथ बीडीएस का कोर्स करने वाले छात्रों से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई थी। उन्होंने बताया कि हारिश की गतिविधियां संदिग्ध थीं। 

हारिश का आमना-सामना कराने की तैयारी

आरोपी दिनभर अपने लैपटॉप और मोबाइल पर व्यस्त रहता था। अक्सर उससे आसपास के इलाकों के लोग मिलने भी आते थे। एटीएस ने हारिश के उन साथियों को भी चिन्हित किया है, जिसे उसने अपने ग्रुप में जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए शामिल किया था। इनसे हारिश का बुधवार को आमना-सामना कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें