फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंचाई विभाग के बाबू ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 16 Nov 2025 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के ताड़ीखाना में रहने वाले सिंचाई विभाग के बाबू लक्ष्मीकांत अवस्थी (35) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी का कहना है कि अवसाद के चलते पति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत की पत्नी जूली के अनुसार तीन माह पहले वह बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। इसके लिए पति ने दफ्तर से दो माह की छुट्टी ले रखी थी। घर का किराया, इलाज का खर्च और कार की ईएमआई देने के लिए वह काफी परेशान थे। पत्नी ने बताया कि उनके पति अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करते थे। शनिवार सुबह वह चुपचाप घर से निकले और पारिवारिक दोस्त विपिन को फोन कर बताया कि वह काफी परेशान हैं। कुछ ही देर में विपिन उनसे मिलने पहुंचे तो लक्ष्मीकांत घर से थोड़ी दूर पर निजी अस्पताल के पास मिले। उन्होंने विपिन को बताया कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है। विपिन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनकी एक बेटी है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई भी सूचना नहीं मिली। परिवार के लोग शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें