फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इरिटम में मनाई गई मकर संक्रांति, हुई पतंगबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान(इरिटम) में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा सामाजिक क्लब की ओर से उत्सव एवं उड़ान महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षु अधिकारियों व संविदाकर्मियों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए मनोरंजक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पासिंग द पार्सल, नृत्य, गायन एवं कविता पाठ ने उत्साह और आनंद का संचार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मकर संक्रांति की परंपरा के अनुरूप पतंगबाजी का भी आयोजन किया, जिसने बच्चों के उत्साह को और बढ़ा दिया। बच्चों को उपहार भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें