सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाएगी ट्रेन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोरखपुर से 30 जून को रवाना हुई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन पहली को लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग दर्शन करवाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 11 जुलाई तक यह यात्रा चलेगी। गाड़ी में सवार होने की सुविधा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी व ललितपुर स्टेशनों से मिलेगी। बुकिंग आईआरसीटीसी के गोमतीनगर स्थित कार्यालय व वेवसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। 00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 30 जून को गोरखपुर से सुबह नौ बजे चलेगी तथा पहली जुलाई को लखनऊ रात 10:40 बजे पहुंचेगी तथा उज्जैन, द्वारिका, नासिक आदि की यात्रा करवाने के बाद लौटेगी। ट्रेन में स्लीपर के नौ. थर्ड व सेकेंड एसी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।