फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

Wed, 04 Dec 2019 09:23 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
IRCTC - फोटो : IRCTC
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की ओर से जनवरी में यात्रियों को रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए  बुधवार को पैकेज लॉन्च किया गया है। ट्रेन पांच जनवरी को लखनऊ से चलकर 17 जनवरी को वापस लौटेगी।
विज्ञापन


आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में स्लीपर क्लास की बोगियां होंगी और प्रति व्यक्ति किराया 12,285 रुपये होगा। पैकेज में तीन समय का शाकाहारी खाना, लॉज में रुकने की व्यवस्था और स्थानीय जगहों पर नॉन एसी बसों से यात्रा कराई जाएगी। 

पैकेज के अंतर्गत रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोवलम, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर), तिरुचुरापल्ली, तिरूपति (बालाजी), पद्मावती व मल्लिकार्जुन की यात्रा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ट्रेन में बैठने सुविधा लखनऊ के अलावा वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से उपलब्ध होगी। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर पर्यटन भवन में कराई जाएगी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8287930908/09/10 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें