फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 से दार्जिलिंग, गंगटोक की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
20 से दार्जिलिंग, गंगटोक की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन
लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को 20 जून से दार्जिलिंग व गंगटोक की सैर कराएगा। पैकेज लॉन्च कर बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की मांग पर हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जो 20 से 25 जून तक चलेगा। यात्रियों की लखनऊ से बागडोगरा आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खानपान व ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल में होगी।

यात्रा के दौरान पाइन व्यू फ्लावर नर्सरी, गोल्फ कोर्स, डर्बिन धारा हिल्स, त्सोम्गो झील, बाबा हरभजन सिंह स्मारक, एनची मठ, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, पुष्प प्रदर्शनी शो, घूम मठ, बतासिया लूप, जापानी मंदिर, पी.एन. प्राणी उद्यान, तेनजिंग रॉक, चाय बागान का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 86300 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 66600 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 62600 रुपये पैकेज का मूल्य है। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट irctctourism.com एवं 8287930911/902 नंबरों पर की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें