फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा लेह-लद्दाख की सैर, जानें स्पेशल पैकेज डिटेल

Thu, 20 Apr 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अब लेह-लद्दाख के अद्भुत खूबसूरत नजारों और यहां की खूबसूरती से रूबरू कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने दो विशेष एयर पैकेज शुरू किए हैं। पहली फ्लाइट 28 मई व दूसरी 18 जून को रवाना होगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी में लेह-लद्दाख यात्रियों के लिए फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए एयर पैकेज शुरू किए जा रहे हैं। पैकेज के तहत पहली यात्रा 28 मई से 2 जून व दूसरी 18 से 23 जून के बीच कराई जाएगी। 

फ्लाइट दिल्ली से मिलेगी। पांच रात व छह दिन का पैकेज 46,950 रुपये प्रतिव्यक्ति है। जबकि दो यात्रियों के पैकेज पर प्रति व्यक्ति 38,850 रुपये और तीन यात्रियों के पैकेज में प्रति व्यक्ति 38,250 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान पैसेंजरों को थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा। सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का खाना पैकेज में शामिल है। पैकेज में यात्रियों को लेह मार्केट, हाल ऑफ  फेम, स्टाक पैलेस, विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित पैंगयोंग झील एवं हारडुंगला सड़क, शांति स्तूप, द स्केट मोनेस्ट्री की सैर कराई जाएगी। 
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में बने आईआरसीटीसी के कार्यालय व वेबसाइट से पैकेज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें