फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अक्तूबर में शिरडी व ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) अक्तूबर में तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन कराने जा रहा है। शनिवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में पैकेज लाॅन्च किया गया।
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि हवाई टूर पैकेज 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें नासिक में पंचवटी, सीता गुफा मंदिर और त्रयम्बकेश्वर मंदिर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, शिरडी में साईं बाबा, शनि शिंगणापुर मंदिर, छत्रपति संभाजी नगर में घृष्णेश्वर मंदिर और एलोरा गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा।  प्रतिव्यक्ति पैकेज का मूल्य 57,000 रुपये है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 46,400 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर 45,400 रुपये है। पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट व कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें