फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सितंबर में महेश्वर, मांडू, इंदैार की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) ने दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर का हवाई टूर पैकेज शनिवार को लॅान्च किया। पांच दिवसीय पैकेज 20 से 24 सितंबर तक चलेगा। इसमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज में लखनऊ से इंदौर आने-जाने की हवाई यात्रा शामिल है। यात्रियों के ठहरने व खानपान की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। यात्रियों को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर मंदिर, महेश्वर में अहिल्याबाई किला और नर्मदा घाट, मांडू में जहाज महल, हिंडोला महल, इंदौर में पितृ पर्वत व खजराना गणेश मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की प्रतिव्यक्ति दर 48,500 रुपये है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 42,500 रुपये, तीन व्यक्तियों के लिए प्रतिव्यक्ति 40,300 रुपये दर है। बुकिंग आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें