लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को 20 फरवरी को उदयपुर-जैसलमेर की सैर कराएगा। बुधवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में हवाई टूर का पैकेज लॉन्च किया गया।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पैकेज छह रात व सात दिनों का होगा। इसमें पर्यटकों को उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर व जैसलमेर का भ्रमण कराया जाएगा। टूर में लखनऊ से हवाई यात्रा एवं वापसी की सुविधा रहेगी। तीन सितारा श्रेणी के होटलों में ठहरने, उदयपुर की झीलें व ऐतिहासिक महल, माउंट आबू का प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर में डिजर्ट कैंप शामिल है। पैकेज की दर अकेले रुकने पर प्रतिव्यक्ति 73,000 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 55,200 प्रतिव्यक्ति, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 53,200 रुपये प्रतिव्यक्ति है। बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय, वेबसाइट www.irctctourism.com या 9236391909, 9236391911 नंबरों पर संपर्क कर की जा सकती है।