फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्च में केरल की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईआरसीटीसी मार्च में केरल की सैर कराएगा। गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर बुधवार को हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया। यात्रा की सुविधा ईएमआई पर भी मिलेगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि अमेजिंग केरल का हवाई टूर पैकेज 22 से 28 मार्च तक के लिए है। यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि तक ले जाने और त्रिवेंद्रम से वापसी की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खानपान एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में होगी। पर्यटकों को कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट की सैर कराई जाएगी। पैकेज की दर प्रति व्यक्ति 78000 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 55,200 रुपये, तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 52,400 रुपये है। बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट irctctourism.com पर तथा 8287930911, 8287930902 पर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें