लखनऊ। आईआरसीटीसी 17 से 22 अप्रैल तक अप्रैल में जम्मू-कश्मीर की सैर कराएगा। सोमवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर इसका टूर पैकेज लॉन्च किया गया। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी।
यात्रियों के खानपान व ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल और हाउस बोट में होगा। यात्रा के दौरान डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनबाड़ी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन, हजरतबल दरगाह का भ्रमण कराया जाएगा। अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति पैकेज की दर 68800 रुपये, दो लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 52300 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज की दर 49950 रुपये है। बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट irctctourism.com तथा 8287930911/902 पर कराई जा सकती है।