लखनऊ। आईआरसीटीसी अप्रैल में जापान की सैर कराएगा। गोमतीनगर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को इसका पैकेज लॉन्च किया गया। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि जापान–चेरी ब्लॉसम का पैकेज दो से 11 अप्रैल तक टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा की सैर कराएगा। एयर इंडिया की उड़ान से जापान ले जाया जाएगा। ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में रहेगी। पैकेज की दर एक व्यक्ति 4,19,000 रुपये, दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 3,56,000 रुपये है। बुकिंग कार्यालय एवं वेबसाइट www.irctctourism.com तथा नंबरों 9236367954, 8287930922 पर कराई जा सकती है।